District at a Glance

About District

शाहजहाँपुर सिटी श्री दरिया खान के पुत्र श्री दिलेर खान और श्री शेर बहादुर खान द्वारा स्थापित किया गया है जो कि मुगल सम्राट जहॉगीर की सेना में सैनिक थे l श्री दिलेर खान और शेर बहादुर खान शाहजहां के शासन में गणमान्य अतिथि थे l श्री दिलेर खान की सेवाओं को देखते हुये शाहजहां ने एक किले का निर्माण करने के लिये 14 गांव भेंट के रूप में दे दिये l दिलेर खान ने “नैनार खेरा गांव” में एक किले का निर्माण किया जो कि गर्रा व खन्‍नौत्‍ा नदियों के किनारे स्थित है l उन्होंने 52 प्रकार की पठान जाति की भी स्थापना की l आज अधिकतर मोहल्लों के नाम इन जातियों के नाम पर हैं l शाहजहाँपुर शहर की तरह, तिलहर राजपूत – त्रिलोक चन्द्र राजपूत द्वारा विकसित किया गया था l यह जिले का सबसे पुराना शहरी क्षेत्र है l सेना को “धनुष” की आपूर्ति के कारण इस शहरी क्षेत्र को “तीर कमान नगर” के रूप में बुलाया जाता था l श्री मंगल खान जो कि नाज़िम थे हाफिज रहमत अली खान नवाब रोहिल के यहां ने तिलहर के पास मंसूरपुर गांव में एक किले का निर्माण किया था l

जिला शाहजहाँपुर रोहिलखंड डिवीजन के दक्षिण पूर्व में स्थित है. इसकी स्थापना 1813 में हुई थी l शाहजहाँपुर जिला बनने से पहले यह जिला बरेली का एक हिस्सा था l भौगोलिक दृष्टि से, यह 27.35 एन अक्षांश और 79.37 ई देशांतर पर स्थित है l शाहजहाँपुर के आसपास के जिलों में लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, बरेली, बदॉयू व पीलीभीत है l इसका भौगोलिक क्षेत्र 4575 वर्ग किलोमीटर है l यह उत्तर प्रदेश का एक कृषि आधारित जिला है l रामगंगा, गर्रा और गोमती इस जिले की मुख्य नदियां हैं l ज्यादातर बाढ़ से प्रभावित तहसील जलालाबाद है l जिले की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, बाजरा, और आलू है l

Read more
Scenic view of the district highlighting its cultural heritage

Explore Your District

Discover the beauty, culture, and heritage of our district.

Latest Updates & Information

  • प्रदर्शित करने के लिए कोई पोस्ट नहीं
  • प्रदर्शित करने के लिए कोई पोस्ट नहीं
  • प्रदर्शित करने के लिए कोई पोस्ट नहीं
  • प्रदर्शित करने के लिए कोई पोस्ट नहीं

Helpline Contacts

There is no helpline.

Citizen Services

  • Partner 1
  • Partner 2
  • Partner 3
  • Partner 4
  • Partner 5
  • Partner 6